Editor's Choice

धनतेरस पर खुलेंगे मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी कपाट, पांच दिनों तक श्रद्धालुओं को मिलेगा दिव्य दर्शन और खजाना

धनतेरस पर खुलेंगे मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी कपाट, पांच दिनों तक श्रद्धालुओं को मिलेगा दिव्य दर्शन और खजाना

काशी में धनतेरस से अन्नपूर्णा मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, 6 से 10 नवंबर तक होंगे विशेष दर्शन

वाराणसी। धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में धनतेरस के पावन पर्व पर मां अन्नपूर्णा के दरबार में आस्था का विशेष उत्सव शुरू होने जा रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को मां अन्नपूर्णा की स्वर्णमयी प्रतिमा के दर्शन के साथ उनका खजाना प्राप्त करने का सौभाग्य मिलेगा। बाबा विश्वनाथ को अन्न-धन की भिक्षा देने वाली मां अन्नपूर्णा के दरबार में 6 से 10 नवंबर तक पांच दिनों के लिए विशेष दर्शन की व्यवस्था की गई है। इस दौरान माता के साथ भूमि देवी, लक्ष्मी जी और रजत महादेव के भी दर्शन होंगे।

सुबह 5 बजे आम श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे कपाट बांसफाटक स्थित काशी अन्नपूर्णा क्षेत्र के सभागार में बुधवार को महंत शंकर पुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि धनतेरस यानी 6 नवंबर को सुबह 3 बजे से पूजन शुरू होगा। सुबह 4:45 बजे तक विधि-विधान से पूजन और आरती संपन्न कराई जाएगी। इसके बाद सुबह 5 बजे आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि धनतेरस के दिन सुबह 11:30 बजे तक स्वर्णमयी प्रतिमा के दर्शन और खजाना वितरण होगा। श्रद्धालुओं को मंदिर बंद होने तक खजाना प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
21 किलो चांदी के भंडार का भी होगा पूजन महंत शंकरपुरी महाराज ने बताया कि इस बार धनतेरस पर विशेष शुभ योग बन रहा है। अभिजीत मुहूर्त में माता का पूजन और आरती करने के बाद भंडार के साथ 21 किलो चांदी के भंडार का भी पूजन किया जाएगा।

खजाना प्राप्त करने से सुख-समृद्धि की मान्यता धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां अन्नपूर्णा का खजाना प्राप्त करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और धन-धान्य की वृद्धि होती है। इसी आस्था के चलते धनतेरस पर काशी के अन्नपूर्णा मंदिर में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचते हैं।

Tags :

Reporters Page

https://reporterspage.com

Search

Popular Posts

About Us

Useful Links

Download Card

Recent Posts

©2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by BlazeThemes.