Editor's Choice

‘वेलनेस लॉरेट्स-2026’ से सम्मानित किए गए मनोचिकित्सक प्रो संजय गुप्ता

स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा और तनाव प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के डीन प्रो. संजय गुप्ता को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और तनाव प्रबंधन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए ‘वेलनेस लॉरेट्स-2026’ सम्मान से सम्मानित किया गया।

कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘वेलनेस कॉन-2026’ के दूसरे दिन शनिवार को उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में पद्मश्री से सम्मानित एवं प्रधानमंत्री के पूर्व चिकित्सक प्रो. अनुप मिश्रा तथा जाने-माने कार्डियोलॉजिस्ट और रीजेंसी हेल्थकेयर के प्रो. एके त्रिवेदी ने प्रो. संजय गुप्ता को सम्मानित किया।

प्रो. संजय गुप्ता के अलावा चिकित्सा क्षेत्र की 46 अन्य हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।

सम्मेलन में प्रो. गुप्ता ने एक सत्र को संबोधित भी किया। उन्होंने अपनी विशेषज्ञता को क्लासरूम और ओपीडी से बाहर निकालकर जन-जन के लिए हितकारी बनाने पर जोर दिया।

विज्ञापन

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि कई साल पहले शुरू की गई ‘खुशहाली अभियान’ की पहल मानसिक परेशानियों से जूझ रही बड़ी आबादी को राहत देने का प्रयास है। यह अभियान निरंतर जारी है।

प्रो. संजय गुप्ता का यह सम्मान स्वास्थ्य जागरूकता, चिकित्सा शिक्षा और समाज के कल्याण के प्रति उनके समर्पण को रेखांकित करता है।

Tags :

Reporters Page

https://reporterspage.com

Search

Popular Posts

About Us

Useful Links

Download Card

Recent Posts

©2025 – All Right Reserved. Designed and Developed by BlazeThemes.